फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामूली बात को लेकर महिला को पीटा, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगीनियाहवा टोला मल्लाह में पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे रामसकल सहानी की पत्नी संगीता को उनके पड़ोसी गिरिजेश सहानी, उनके पुत्र नितेश और पत्नी मनीषा ने मिलकर पीट दिया। मारपीट में संगीता के सिर पर चोट लगी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और घटनास्थल से फरार हो गए। रामसकल सहानी घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचाया। रामसकल सहानी ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गिरिजेश सहानी, नितेश, मनीषा निवासी जिगीनियाहवा टोला मल्लाह,बरगदवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें