फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर पर चढ़कर महिला को पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम शिशगढ़ टोला खैरटवा निवासी द्रोपती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 21 मार्च को शाम करीब 5 बजे जमीन के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पड़ोसी निर्भय मिश्रा, गोरख मिश्रा, रमेश मिश्रा, रीता और सपना ने उनके घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब द्रोपती ने विरोध किया तो सभी आरोपी एक साथ मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। मारपीट से द्रोपती को अंदरूनी चोटें आईं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी निर्भय मिश्रा, गोरख मिश्रा, रमेश मिश्रा, रीता और सपना निवासी शिशगढ़ टोला खैरटवा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें