फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में मारपीट का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के कुईया उर्फ महेशपुर गांव की मेवाती ने गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेवाती ने बताया कि चार जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे हुए एक विवाद की रंजिश को लेकर गांव निवासी रमेश और रंजीता देवी उसके घर पहुंच गए। उस समय मेवाती घर पर बर्तन साफ कर रही थी। दोनों ने अचानक पीछे से डंडे से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को बचाया। जाते समय दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मेवाती की तहरीर पर आरोपी रमेश और रंजीता देवी निवासी कुईया उर्फ महेशपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें