फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग हादसे में महिला व सात वर्षीय बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर के हर्रेहडीह वार्ड निवासी रेनू पांडेय (42) सिसवा मार्ग से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना में ग्राम बूढ़ाडीह कला निवासी सिराजुद्दीन अंसारी का सात वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया कि घायलों का इलाज उनके परिजनों द्वारा करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें