फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसका मंगलसूत्र व पायल धोखे से बेच दिया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन रास्ते में रोककर आपत्तिजनक बातें करता है और छेड़खानी करने की कोशिश करता है। युवती का कहना है कि जब भी वह बाजार या अन्य कार्य से बाहर जाती है तो आरोपी रास्ते में खड़ा होकर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। एसओ घुघली सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी इल्ताफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें