नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत पत्र दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा को दिए शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि 12 सितंबर 2023 को गांव के व्यक्ति ने दूसरे गांव के व्यक्ति के साथ मिलकर बहला फुसलाकर कर घुमाने के बहाने नेपाल ले गए थे। जहां एक कमरे में बंद कर 20 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किए। आरोपी वहां से मुंबई ले जाकर बेचना चाहते थे। किसी तरह से उनके चंगुल से भाग कर आई और पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद