नौतनवां। नगर स्थित एक एटीएम में रुपये निकालने गए सोनौली नगर पंचायत निवासी रमाशंकर वर्मा का एटीएम कार्ड बदलने से 75 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने नौतनवां पुलिस को तहरीर दी है।
रमाशंकर वर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद नौतनवां कस्बा के एक बैंक शाखा के एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम कार्ड जेब से निकालते ही कार्ड मशीन में डाला इस दौरान जेब से कुछ गिरा, जिससे नीचे देखने लगे उसी दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया गया। मोबाइल घर पर होने के कारण ओटीपी देने में असमर्थ होने के कारण प्रार्थी बिना पैसा निकाले घर चला गया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर 75 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। जब एटीएम चेक किया तो एटीएम कार्ड बदला हुआ था। नौतनवां थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि साइबर सेल को जांच के लिए मामला सौंप दिया गया है। संवाद