जमा धन ब्याज समेत दिलाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कंपनी में जमा धन ब्याज सहित भुगतान कराने आदि की मांगों के संबंध में जमाकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। बैठक के बाद जमाकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
बैठक में निवेशक संघर्ष समिति के अध्यक्ष नानक चंद्र चौरसिया ने कहा कि जमाकर्ताओं ने अपने कमाई का अंश एक निजी कंपनी में जमा किया ताकि भविष्य में बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य जरूरतें पूरी हो सकें। लेकिन जमाकर्ताओं को कंपनी में जमा रकम नहीं मिल पा रही है। जमाकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय से भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। बैठक के दौरान अक्षय लाल चौधरी, रोहित प्रसाद, रामअवध गुप्ता, राजाराम पटेल, दीपचंद्र, सुदामी देवी, विश्वनाथ प्रसाद, महेंद्र, जयप्रकाश पटेल, अनिल कुमार, आबिद अली, नरसिंह यादव, केशव त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद, इंद्रेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।