फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाथ जोड़ एसआईआर फॉर्म जमा करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अनूठा अभियान चलाया गया। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर में हर घर के चौखट पर पहुंचे और मतदाताओं से हाथ जोड़ एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष जब गलियों में ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे। तो लोग आवाज सुनकर हैरान रह गए। क्योंकि जब उन्होंने दरवाजे खोले तो बाहर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और अन्य कर्मी मतदान व एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। वह लाउड स्पीकर पर कह रहे थे कि नागरिक अपना फॉर्म समय से जमा करा दें। अन्यथा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाएंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, मनोज सिंह, मदन राय, अनुराग द्विवेदी, आशीष पटेल, अजीत यादव उर्फ भोलू आदि मौजूद रहे। संवाद
वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाल सरहद से सटे तेरह चार नहर पुल के पास बीते दिनों हुई सड़क हादसे में महिला गेनिया की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में मृतक गेनिया के बेटे फेकू निवासी बढ़या मुस्तकील के तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें