ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 131 वीं नारायणी गंडकी महा आरती करते श्रद्धालु।संवाद
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा संगम तट पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 131 वीं नारायणी गंडकी महा आरती हुई। स्वरांजलि सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मपाल गुरु वशिष्ठ महाराज, विशिष्ट अतिथि पुलिस अवर निरीक्षक हरिश्चंद्र, समाजसेवी संगीत आनंद ने संयुक्त रूप से किया। संचालन संगीत आनंद ने किया। इस दौरान कुमारी संगीता, पवन भट्टराई, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, विक्रम अंकित सिंह, भोला कुमार दास आदि मौजूद रहे। संवाद