फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी के महानिदेशक ने सोनौली सीमा का किया दौरा

विज्ञापन
एसएसबी महानिर्देशक दलजीत सिंह चौधरी ने भारत नेपाल सीमा सोनौली का निरीक्षण किया।संवाद
विज्ञापन
-पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनौली। एसएसबी के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने शनिवार की शाम भारत-नेपाल के सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने दोेनों देशों के अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व अन्य सामग्रियों के तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।

डीजी ने नोमैंस लैंड के पूरब और पश्चिम मिश्रित आबादी क्षेत्र का पैदल दौरा कर बारीकी से खुली सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा, समस्या पर बातचीत की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। उन्होंने बताया कि नेपाल से हमारे रोटी-बेटी के संबंध हैं। नेपाल भारत का मित्र देश है, दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी मिलकर सरहद की सुरक्षा करते हैं। नेपाल के अधिकारी, कस्टम और आव्रजन अधिकारियों से बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल की खुली सीमा एक चुनौती, हमारे जवान देश की सुरक्षा को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। एसएसबी दोनों देशों के आम नागरिकों के साथ सीमा पर अच्छा बर्ताव कर रही है। इस मौके पर आईजी लखनऊ रत्न संजय, डीआईजी अखिलेश्वर सिंह, कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, कमांडेंट शंकर सिंह, उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, डिप्टी कमिश्नर कस्टम वैभव कुमार सिंह, भंसार चीफ नारद गौतम, एपीएफ नेपाल डीएसपी पुरुषोत्तम भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें