फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल का प्रकोप बढ़ा, दो सौ मरीज पहुंचे अस्पताल

Wed, 25 Apr 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वायरल का प्रकोप बढ़ा, दो सौ मरीज पहुंचे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। लोग वायरल फीवर, सर्दी, खांसी जुकाम आदि से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल व प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग रही है। चार-पांच से मौसम में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो रहा है। दिन में जहां तेज धूप व गर्मी हो रही है वहीं रात में तापमान में कमी हो जा रही है। इससे सर्दी, खांसी के साथ वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।  
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्ची काउंटर पर लोगों की लंबी कतार रही। डॉक्टरों के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 500 के करीब  पहुंच गई। इसमें से करीब 200 खांसी, सर्दी, दस्त से पीड़ित मरीज शामिल थे। फिजीशियन के कक्ष के बाहर मौजूद मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल में महुअवां के सुरेश उल्टी, दस्त से पीड़ित होने पर अस्पताल पहुंचे थे। वह डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेकर घर जा रह थे। वहीं रमपुरवां के शिवमूरत, पिपरा बाबू के इल्ताफ अंसारी ज्यादा  खांसी आने पर अस्पताल पहुंचे थे। पनेवा के रामनरेश, मुड़िला तिवारी की इसरावती, खेमपिपरा के दिनेश, बांसपार बैजौली के रघुबर ने बताया कि उल्टी, दस्त आने पर इलाज के लिए बिना देर किए अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया गया। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण के इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज का बेहतर प्रबंध किया जा रहा है।  जिला अस्पताल में मंगलवार को महज पांच डॉक्टरों के पास  विभिन्न रोगों के करीब तीन सौ मरीज पहुंचे। इनमें फिजीशियन डॉक्टर अजय मोहन भास्कर को दिखाने 55 मरीज पहुंचे। इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी राय के यहां 50, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सिंह के यहां 46, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निरूपमा उपाध्याय के यहां 56 और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके राय को दिखाने 90 मरीज  पहुंचे। इसके अलावा अन्य रोगों के मरीज भी पहुंचे और अस्पताल में तैनात अन्य डॉक्टरों को दिखाकर चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें