फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हवा ने स्थिर रखा तापमान, शुक्रवार से बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जाहिर की पारा लुढ़कने की आशंका
महराजगंज। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने तापमान को स्थिर रखा। मंगलवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम बदलने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

तराई का मौसम एक बार फिर सर्द होने वाला है। सोमवार को धूप हल्की रही लेकिन मंगलवार की धूप चटख रही। 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा की वजह से धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिली। चटख धूप होने के बाद भी तापमान स्थिर रहा। इतना लाभ धूप से लोगों को जरूर मिला कि पछुआ लोगों में सिहरन नहीं पैदा कर सकी। दिन डूबने के बाद हवा का रुख थोड़ा कम हुआ तो कोहरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक मौसम इसी प्रकार रहेगा लेकिन शुक्रवार से बादल व बारिश एक बार फिर पारा लुढ़का सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मौजूदा समय में कोई मौसम तंत्र नहीं सक्रिय है। शुक्रवार से नए मौसमी विक्षोभ से तराई में बादल बारिश के साथ दस्तक दे सकता है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें