फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के सम्मान की रक्षा होगी

Mon, 28 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बृजमनगंज में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते सीपी चंद ।
विज्ञापन
बृजमनगंज  पंचायत प्रतिनिधियों के हक और सम्मान के लिए संघर्ष करने को तैयार रहेंगे। विकास की पहली कड़ी के रूप में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम योगदान होता है। इसके बावजूद प्रतिनिधियों को क्षेत्र विकास के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बृजमनगंज में आयोजित सम्मान समारोह में एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि विकास की लड़ाई में अब अकेले नहीं होंगे। उनके हक व सम्मान की हर लड़ाई को सफल बनाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। गोरखपुर-महराजगंज क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि तमाम विरोधों के बावजूद जिस भरोसे से पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका साथ दिया है उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे।

इसके पूर्व उन्होंने बृजमनगंज ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्य डीपी शास्त्री तथा जितेंद्र शर्मा को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता बबलू उर्फ बालकृष्ण जायसवाल व वीरेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर गोरखपुर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह, सुनील सिंह, उपेन्द्र सिंह, विनोद चौधरी, दिलीप मणि, रामप्रगट सिंह, डबलू सिंह, राहुल शर्मा, किशन जायसवाल, सौरभ जायसवाल, रोहन चौधरी, देवेन्द्र, सुभाष, गिरधारी कसौधन, प्रह्लाद, गुड्डू पांडेय, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें