फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी सपा

Fri, 01 Mar 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। देश के अन्नदाताओं को केंद्र की सरकारें छलती रही हैं।  साठ सालों तक कांग्रेस और 12 साल के शासनकाल में भाजपा ने किसानों को सिर्फ धोखा ही दिया है। ऐसे में सही समय आ गया है, जब इन किसान विरोधी सरकारों से हिसाब बराबर कर लिया जाए।  जिस तरह से कांग्रेस को देश की जनता ने सत्ता से बाहर किया है, उसी तरह भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को भी सत्ता से उखाड फेंकने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। देश में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों के सारे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर आयोजित किसान एवं मजदूर आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। उनका कहना था कि गठबंधन की सरकार बनने पर खाद, बीज और सिंचाई की समस्याओं का समाधान होगा। किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।कहा कि देश भर में अन्नदाता बेहाल हैं। भाजपा अब श्रीराम की बात नहीं करती, गन्ना किसानों के मुद्दे पर नहीं बोलती, प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 14 दिनों के अंदर बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाएगा। लेकिन डेढ़ साल बाद भी किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें