कोविड से बचाव के लिए प्रशिक्षित होंगे स्वच्छाग्रही
महराजगंज। कोरोना से बचाव के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पहल की जाएगी। इसके लिए ग्राम स्तर पर तैनात स्वच्छा ग्रहियों को प्रशिक्षित करते हुए ग्रामीणों को बचाव के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में कोरोना से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाना है। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर ेस जिले के स्वच्छा ग्रहियों को बुधवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक जूम लिंक के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।
मिशन निदेशक इस दौरान ग्राम पंचायतों में बचाव की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों व जागरूकता की जानकारी देंगे। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि स्वच्छा ग्रहियों को कोविड से बचाव के िलए प्रशिक्षित किया जाना है। उन्हें लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्यवयक संतोष शुक्ला ने बताया कि धानी के 20, निचलौल के 108, सदर व सिसवां के 60-60, पनियरा के 72, परतावल के 77, घुघली के 74, मिठौरा के 82, नौतनवां के 97, लक्ष्मीपुर के 96, फरेंदा के 71 एवं बृजमनगंज के 65 स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।