महराजगंज। नौतनवां रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया। अब स्टेशन परिसर में अनावश्यक घूमने वाले व अपराधियों की खैर नहीं। इनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी और उनके सामानों की भी सुरक्षा में मदद मिलेगी।
नौतनवां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। रेलवे सुरक्षा बल के चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवाद