जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लंबाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बाल संप्रेक्षण गृह में रहने वाले बाल अपचारी को मानकों के तहत अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पांडेय ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करने के बाद दिया। उन्होंने कहा कि जिन बाल अपचारियों को मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता है, संचालक उनसे जुड़ी सूचना प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं।
पूछताछ में संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध बालकों ने कहा कि उन्हें समय से नाश्ता व खाना मिलता है। संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में कुल 200 बाल अपचारी निरुद्ध हैं, जिसमें से महराजगंज जिले के कुल 35 बाल अपचारी हैं। निरीक्षण गृह में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट बलवंत कुमार भारती व अन्य लोग मौजूद रहे।
0