फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन्यजीव रक्षक टीम ने आठ सांपों को जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
वन्यजीव रक्षक टीम क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर मंगलवार को जंगल में
विज्ञापन
ठूठीबारी। वन्यजीव रक्षक टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर मंगलवार को जंगल में छोड़ दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुई कला गांव निवासी वन्यजीव रक्षक टीम के रामबचन साहनी ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड से जीव-जंतु भी बेहाल है। इटहियांं गन्ने की खेत से, सबया ढाला गांव से एक-एक अजगर, निपनिया गांव के सिवान स्थित गन्ने की खेत से एक विषैला रसेल वाइपर, ढेकावे गांव से दो कोबरा, नौतनवां बाथरुम की टंकी से एक कोबरा, ओडवलियां सिंधी भठ्ठे के ऊपर से एक कोबरा, सीतलापुर गांव से एक कोबरा रेस्क्यू किया गया। इस दौरान उनके साथ सहयोगी रुदल, कुलदीप भी मौजूद रहे। सभी सांपों को मधवलियां रेंज के जंगलों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें