महराजगंज। मऊपाकड़ में रोडवेज बस चालक की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते अचानक बस के आगे आकर रुकवा दी। इसके बाद उसने अपने चालक को बस से नीचे उतारकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। यह घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान हो गए।
लोगों ने चालक की आंखों में पानी डालकर राहत देने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार मामला घरेलू विवाद का है, तहरीर नहीं दी गई है। संवाद