ठूठीबारी। पिपरा गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई थी।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा निवासी चंद्रिका शर्मा के बड़े ध्रुव नारायण की बहुत पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। छोटे पुत्र 40 वर्षीय योगेंद्र शर्मा बढ़ई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। चर्चा के अनुसार, मंगलवार को योगेंद्र नशे में घर में कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
योगेंद्र के दो पुत्र प्रदीप (19) , संदीप (18) और पुत्री (17) है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।