फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूरे महराजगंज को पता है शिक्षिका कौन... सिर्फ विवेचक को नहीं

Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

न्यायालय में बच्ची का बयान हुआ दर्ज, मां बोली- वर्तमान विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं
बच्ची के नाना बोले- एसपी ने सीओ नौतनवां को विवेचना करने के निर्देश दिए हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। पूरे महराजगंज को पता है कि बच्ची से गंदी हरकत करने वाली शिक्षिका कौन है। सिर्फ विवेचक को पता नहीं चल पा रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी का कलम बंद बयान न्यायालय में दर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि मामले के वर्तमान विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विवेचक अब तक शिक्षिका की पहचान नहीं कर पाएं तो आगे उनसे न्याय की क्या उम्मीद की जाए। लिहाजा विवेचक को बदल देना चाहिए।
बच्ची के नाना ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर हाईकोर्ट तक जाऊंगा। एसपी ने सीओ नौतनवां को मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। उधर, बच्ची की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि नौतनवां के थानाध्यक्ष मुकदमे को समाप्त कराना चाहते हैं। किसी दूसरे थाने से विवेचक बनाया जाय, तभी निष्पक्ष जांच संभव है। उन्होंने शिकायत पत्र में नौतनवां पुलिस की लापरवाही का उल्लेख किया है। आरोप लगाया कि नौतनवां पुलिस दबाव में मामले में लीपापोती करने में लगी है। सबकुछ जानते हुए भी अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में सख्ती से पूछताछ की जाती तो कलई खुल जाती। केवल बच्ची से बार-बार पूछताछ की जा रही है। वह कितनी बार एक ही बात बोलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को लग रहा है कि लंबा समय होने पर गंदी करतूत पर पर्दा पड़ जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नौतनवां सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस की छवि काे खराब करने की कोशिश की जा रही है। कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाती है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, उसके हिसाब से केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अब तो बच्ची का बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। उस हिसाब से कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें