महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति का साला उसकी 16 वर्षीया लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी पुत्री स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति का साला अभिषेक निषाद निवासी बोदरवार, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर, उसकी पुत्री को भगा ले गया। किशोरी की मां ने जब आरोपी के जीजा के ऊपर दबाव बनाया तो लड़की को शाम को घर लाकर छोड़ गया।
इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद