फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेशाब करने से रोका तो ईंट से सिर पर कर दिया हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में बुधवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय दुकानदार अमित कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि सिकड़ा चौराहे पर उनकी दुकान के सामने गेट के पास कोइलाडाड निवासी दो युवक शनि पासवान और विक्रम चौहान पेशाब करने जा रहे थे। अमित ने उन्हें मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर शनि सवान ने अमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि जाते-जाते दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। अमित सिंह ने इलाज कराने के बाद 15 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अमित सिंह की तहरीर पर शनि पासवान और विक्रम चौहान निवासी कोइलाडाड के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें