फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 27 Mar 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसा मलिक। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार के सिवान में रविवार दोपहर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए जबतक ग्रामीण इकट्ठा हुए, तब तक दो लोगों के खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के उत्तर गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें रामशरन की 20 डिस्मिल व रामबचन की 20 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हुई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल मैनुद्दीन ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें