फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआरपी लेंगे जानकारी, स्कूल में कैसी हो रही है पढ़ाई

Sat, 06 Jul 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के परिणाम (लर्निंग आउटकम) बढ़ाने और स्कूलों की निगरानी की कमान एकेडमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) के हाथों में होगी। जिले के हर ब्लॉक पर हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी के पांच-पांच कुल 60 एआरपी तैनात किए जाएंगे। सभी ब्लॉक के एआरपी को मिलाकर जिला स्तर पर एकेडमिक रिर्सोस ग्रुप का गठन किया जाएगा। यह हर माह 30 स्कूलों का निरीक्षण कर विभाग को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि एआरपी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति पर नवीनीकरण किया जाएगा। एआरपी को स्कूलों का पर्यवेक्षण करने के लिए हर महीने कुछ राशि रुपये वाहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा। एआरपी का वार्षिक मूल्यांकन बीएसए और डायट प्राचार्य की ओर से गठित समिति से कराया जाएगा।

वार्षिक मूल्यांकन में संबंधित ब्लॉक के मेंटर को भी सदस्य बनाया जाएगा। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को हर महीने की 28 तारीख को अगले महीने की कार्ययोजना और भ्रमण कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। विद्यालय निरीक्षण के दौरान संवेदनशील मुद्दों लैंगिक समता-समानता, जीवन कौशल शिक्षा, पर्यावरण संवेदना, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और बाल अधिकार पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें