फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीसीएस-जे में सफलता हासिल करने वाली आकांक्षा मिश्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
पीसीएस-जे में सफलता हासिल करने वाली आकांक्षा मिश्रा का हुआ स्वागत
विज्ञापन
चंद्रा पब्लिक स्कूल में पढ़ी आकांक्षा मिश्रा ने छात्रों को बताए सफलता गुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में प्रदेश में 14वां स्थान हासिल करने वाली फरेंदा के बेटी अकांक्षा मिश्रा के लिए शनिवार को चंद्रा पब्लिक स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्रा, राजेश सहानी ने आकांक्षा मिश्रा को स्मृति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इस विद्यालय की छात्रा ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता हैं। उनकी सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्र ने कहा कि आकांक्षा की सफलता ने गुरुजनों का मान बढ़ाया हैं। जिससे शिक्षक व शिष्य की गरिमा बढ़ी हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश सहानी ने कहा कि आकांक्षा की सफलता से पूरा शिक्षक समाज गदगद हैं। कठिन परिश्रम से जो मुकाम हासिल किया हैं। उससे क्षेत्र का मान बढ़ा हैं। पीसीएस जे में चयनित आकांक्षा मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओ के साथ अपने पठन पाठन के तरीके को साझा किया। साथ ही सभी बच्चों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। इस दौरान हरि बहादुर, नवनीत दूबे, पुरूषोत्तम पांडेय, अजय मौर्या, धीरेंद्र, नीरज आदि मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें