फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल नगर पंचायत के बल्लभ नगर निवासी दिनेश यादव पर घर में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिन में विजिलेंस की टीम के साथ स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिनेश यादव के घर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुनील गुप्ता ने बताया कि विजिलेंस के जेई आलोक कुमार के उपस्थिति में बल्लभ नगर वार्ड में जांच अभियान चलाया गया। परतावल के बल्लभ नगर में लगभग आधा दर्जन घरों की जांच की गई। जांच में दिनेश यादव के घर बिजली बकाए में बिजली काटी गई थी। बिजली चोरी करते पाया गया तो केस दर्ज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें