फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदला मौसम, वायरल का बढ़ा प्रकोप

Mon, 14 Apr 2025 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित 27 मरीज पहुंचे। शिकायत थी कि जुबान स्वाद नहीं पहचान रहा साथ ही सूंघने में भी दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने जांच कर एक सप्ताह तक दवा चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

ओपीडी में सोमवार को 737 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें वायरल के मरीज सर्वाधिक रहे। डाॅ. रंजन ने बताया कि अप्रैल में वायरल का प्रभाव मौसम बदलने के साथ फिर शुरू है, लेकिन इस बार का वायरल जनवरी में प्रभावी बुखार से अलग है। इस बार लोग स्वाद का अनुमान न लगने व सूंघने की क्षमता पर भी असर होने की बात कह रहे हैं।
मरीजों में खांसी, उल्टी, हाथ-पैरों और सिर में दर्द भी है। जांच में वायरल फीवर मिल रहा है। हालांकि, न तो किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है और न ही बहुत गंभीर स्थिति हो रही है।
विज्ञापन

इस बार के वायरल में अधिक प्रभावी मिल रहा है जो स्वाद व सूंघने की क्षमता पर असर कर रहा है। लगातार एक सप्ताह तक दवा चलाने का सलाह दिया जा रहा है। अगर मरीज दवा सेवन में लापरवाही करते हैं तो यह लंबा खिंच सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि अस्पताल में दवा पर्याप्त है। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें