खनुआ। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के हरदीडाली गांव बड़का टोला में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बेमतलब साबित हो रही है। करीब तीन माह बीत गए, लेकिन ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पानी न मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने टैंक के पास प्रदर्शन किया। गांव के ईश्वर चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन यादव, मुरलीधर चौधरी, मजीद, उमाशंकर यादव, रामबृक्ष प्रसाद, गोरखनाथ पांडेय, श्रीराम प्रसाद आदि ने बताया कि करीब 6,000 हजार आबादी वाले गांव में सात टोले हैं, जहां करीब तीन माह से ओवरहेड टैंक शोपीस बनकर रह गया है। पहले कुछ घरों में पानी आता था, लेकिन तीन माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जल निगम अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद