फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 नहरों में छोड़ा पानी, कम होगी किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 50 नहरों में छोड़ दिया गया है। शेष नहरों में चरणबद्ध तरीके से जल्द जल प्रवाह शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे। ताकि किसानों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 25 मई से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। इससे जनपद के किसानों को धान एवं अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में मधुबनी शाखा, महाराजगंज रजवाहा सहित करीब 50 नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से जल्द ही नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। ताकि जनपद के सभी क्षेत्रों तक सिंचाई का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी तीन से चार दिनों के भीतर जनपद की समस्त नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नहर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर जलापूर्ति बाधित न होने पाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें