फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजी से घटा नदियों को जल स्तर, खतरे के निशान पर महाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में हो रही बारिश का बीते दिन भारतीय क्षेत्र की नदियों पर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को महाव नाला सात फीट नीचे हो गया। यह खतरे के निशान पर बह रहा है। वहीं गंडक, रोहिन नदी खतरे के निशान दो मीटर नीचे है। प्यास एक मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सभी नदियों के जल स्तर में गिरावट दर्ज हो रही है। तटबंधों की सुरक्षा को लेकर निगरानी की जा रही है। रेन कट को भी भरा जा रहा है। नदियों के जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है। रोहिन नदी कहीं कहीं कटान कर रही है। इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाव नाला एवं विभिन्न नदियों के किनारे स्थित तटबंधों पर रेनकट भरने ,रेनसूट बनाने एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि नदियों के जल स्तर में कुछ खास वृद्धि नहीं है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी की जा रही है। जिले की सीमा में सभी बंधे सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नदियों के जल स्तर पर एक नजर में नदियां-खतरे का निशानवर्तमान जल स्तर
गंडक109.679 मीटर-107.29 मीटर
रोहिन त्रिमुहानी घाट82.44 मीटर80.83 मीटर

रोहिन भौराबारी79 मीटर75.80 मीटर
रोहिन रतनपुर-99.35 मीटर-96.20 मीटर

महाव नाला-पांच फीट-5.50 फीट
राप्ती रिगौली80.30 मीटर-77.53 मीटर

चंदन -101.05 मीटर-99.30मीटर
प्यास-102.25 मीटर-101.30 मीटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें