फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गंदा पानी, शहर कैसे हो स्वच्छ

Wed, 29 Aug 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सड़कों पर गंदा पानी, शहर कैसे हो स्वच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में टूटी नालियां, सड़कों पर फैला पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इन दिनों स्वच्छता सर्वे हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक साफ सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन किया जा रहा है। स्वच्छता में जिले की रैंकिंग सुधारने का दावा किया जा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में नालियां टूटी होने के कारण तस्वीर बदरंग है। लोगों को होने वाली परेशानी के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


  इसको इस रूप में भी समझा जा सकता है कि राजीव नगर और शास्त्री नगर मोहल्ले में नालियां टूटी हुई हैं और सफाई न होने के कारण जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।  नगर के 25 वार्डों की आबादी करीब 42 हजार होगी। इतनी आबादी के लिए नगर पालिका प्रशासन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। शहर की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है। राजीव नगर मोहल्ले में आफीसर्स कालोनी के बगल से होकर जाने वाली सड़क जगह जगह टूट क्षतिग्रस्त हो गई है। नालियां भी टूटी हुई हैं। जिससे नाली का बदबूदार पानी सड़क पर फैला हुआ है। लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। मोहल्ले के रहने वाले आत्माराम गुप्त कहते हैं कि टूटी नाली की मरम्मत कराने के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। यही वजह है कि समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शास्त्री नगर मोहल्ले में यूनियन बैंक के पीछे की इंटरलाकिंग मार्ग पर गंदा पानी बहने के साथ ही कूडे़ का ढेर लगे हैं। पास में ही स्थित गड्ढे में एकत्र पानी और उसमें पड़े कूड़े कचरे के कारण दुर्गंध निकलने से लोग परेशान हैं। शास्त्री नगर निवासी वरुण पटेल ने बताया कि थोड़ी सी बरसात होती है तो मोहल्ले की सड़कों पर आना जाना मुश्किल हो जाता है। नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूक तो किया जा रहा है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। स्वच्छता में नगर की रैंकिंग में सुधार होने की गुंजाइश कम दिख रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव कहना है कि नगर में स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। शहर में सफाई कर्मियों की टीम साफ सफाई के प्रति सतर्क है। जहां तक टूटी नालियों व सड़कों की बात है तो उसे भी जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें