अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने घुघली में निजी अस्पतालों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को घुघली कस्बे में दो निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। अस्पताल का प्रपत्र पूरा नहीं होने पर चेतावनी दी। दो पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों में गड़बड़ी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घुघली कस्बे में निजी अस्पताल की जांच की गई। कागजात पूर्ण नहीं मिलने पर चेतावनी देते हुए जल्दी प्रपत्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। दूसरे अस्पताल पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिले और अस्पताल का कोई प्रमाण हीं मिला। रोगियों के शैय्या प्रपत्र नहीं मिले। अस्पताल एवं संबद्ध चिकित्सक के प्रमाण पत्र को कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताा कि किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल गेट के सामने स्थित पैथोलॉजी की जांच में पंजीकृत पाया गया। कलेक्शन सेंटर की भी जांच की गई तो आवेदन पूर्व में दिए जाने की जानकारी दी गई। शीघ्र पंजीकरण कराकर उसका प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल गेट के सामने स्थित दो पैथोलॉजी पंजीकृत नहीं होने के कारण सील कर दिया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह के अलावा अन्य कर्मी मौजूद रहे।