फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Tue, 13 Nov 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला इकाई की हड़ताल 12 वें दिन सोमवार को भी जारी रही। समितियों के सचिव कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर डटे रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी होने तक तालाबंदी व हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद गिरी ने कहा कि सहकारी समन्वय समिति के सचिव एक नवंबर से ही अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों के प्रति शासन प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कर्मियों की तरह राजकीय कोष से नियमित वेतन भुगतान किए जाने, वर्तमान में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कराने, सहकारी संस्थाओं में कार्यरत सचिवों, आंकिक विक्रेताओं, सहयोगियों आदि की सेवानिवृत्ति की आयु  60 से बढ़ा कर 62 वर्ष किए जाने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र में खाद व बीज उपलब्ध कराने वाली समितियों को उपेक्षा की नजर से देखा जा रहा है और सचिवों की मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान गिरिजा शंकर गुप्त, शिवमंगल गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, रामाज्ञा यादव, व्यासमुनि, वीरेंद्र शुक्ला, कनक मिश्रा, बनारसी सिंह, राम अशीष शर्मा, परशुराम, अजय, बैजनाथ पटेल, नंदलाल, हरेंद्र सिंह, गोविंद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें