फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की चेतावनी

Sun, 25 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ के जिला मंत्री केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज  शिक्षकों ने तेवर कड़े कर लिए हैं। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हाजी मुहम्मद यासीन ने बताया कि शासनादेश में वर्णित व्यवस्था एवं बीएसए के निर्देशन पर जनपद में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों द्वारा कई माह पूर्व आवेदन किया गया था।
विज्ञापन


परंतु जनपद स्तर पर तबादला आदेश निर्गत नहीं किया गया। शीघ्र आदेश निर्गत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति जून 2008 में 566 शिक्षकों का किया गया था। आठ वर्षों तक इस जनपद में पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। 

जबकि सैकड़ों शिक्षक बिना पदोन्नति पाए अधिर्वषता आयु पूरी करके सेवा निवृत्त हो गए। जिसके कारण उनके पेंशन में आजीवन आर्थिक नुकसान हो रहा है। जनपद में लगभग पांच सौ प्रधानाध्यापक का पद वर्तमान समय में रिक्त पड़ा है। उन्होंने पदोन्नति शीघ्र कराने की मांग की है। इस दौरान अखिलेश मिश्रा, अभय दूबे, संजय जायसवाल, राजेश चौधरी, राजेश पटेल, अनूप, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें