फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनाज से भरा गोदाम सील, 950 बोरी गेहूं और 50 बोरी ब्रान बरामद

Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। क्षेत्र के बभनी खुर्द में अवैध अनाज के भंडारण की सूचना पर शनिवार की रात एसडीएम मुकेश सिंह और तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने छापा डाला। गोदाम में करीब 950 बोरी गेहूं और 50 बोरी ब्रान बरामद हुआ। एसडीएम ने गोदाम सील कर मंडी निरीक्षक फरेंदा को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने बताया कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी खुर्द में अवैध गोदाम में अनाज व ब्रान का भंडारण करके नेपाल भेजा जाता है। उसी सूचना के आधार पर टीम रात में करीब नौ बजे मौके पर पहुंची थी। टीम के आने की सूचना पर मकान मालिक मौके से फरार हो गया।
टीम मकान के अंदर पहुंची तो अनाज के भंडार को देखकर दंग रह गई। पूछताछ के लिए कोई व्यक्ति नहीं मिला तो एसडीएम ने गोदाम सील कर दिया। एसडीएम ने मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम को सील करके मंडी निरीक्षक को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मंडी निरीक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


कोल्हुई से नेपाल के लिए होती है अनाज की तस्करी
कोल्हुई सहित तमाम अगल-बगल के चौराहे और बाजार से अनाज की तस्करी नेपाल के लिए होती है। नेपाल में अनाज की कीमत अधिक होने के कारण लोग भारत में किसानों से गेहूं, चावल का भंडारण करके समय देखकर नेपाल भेज देते हैं। जहां पर व्यापारियों की मोटी कमाई होती है। अनाज की तस्करी को देखते हुए किसी व्यक्ति ने प्रशासन से गोदाम में अनाज के भंडारण की सूचना दिया था। उसी के आधार पर पुलिस प्रशासन ने छापा मारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें