फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मठिया नहर के पास बगीचे में संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह ग्राम ख़ुड़री थाना कोठीभार बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें