फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 साल पुराने लूट के मामले में वांछित गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां पुलिस ने करीब 30 वर्ष पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी वर्ष 1996 में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कतरारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दीपचंद (65) निवासी असना बड़ा टोला थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में वर्ष 1996 में धारा 392 एवं 411 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें