फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में चलना दुश्वार

Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बारिश से शहर में चलना दुश्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। तकरीबन दो घंटे हुई बारिश में जगह जगह जलजमाव हो गया। सफाई के अभाव में जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी सड़कों व गलियों में बहने लगा। जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी बारिश होने की संभावना हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद दो घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश होती रही। जिससे वातावरण में नरमी बनी रही। बारिश के कारण नगर के आफीसर्स कालोनी के सामने स्थित नालियां भर गईं और गंदा पानी सड़क पर आ जाने का करण जलजमाव हो गया। इसके चलते जरूरी काम से निकले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि जिला अस्पताल में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां हल्की बरसात होने पर भी ओपीडी व मुख्य गेट के सामने जल जमाव हो जाता है। जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। बस स्टेशन के बगल की गली में जलजमाव से वार्ड में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर के कॉलेज रोड पर भी जलभराव हो गया है। जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया। 
वहीं नगर के सरोजनी नगर, लोहिया, सिविल लाइंस, अमरूतियां, राजीव नगर के अलावा कई अन्य स्थानों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार को 30 एमएम बारिश हुई है। अगस्त माह में अब तक 380 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि अगस्त माह की औसत बारिश 362 एमएम है। औसत से 18 एमएम बारिश ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें