फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर का करते रहे इंतजार, नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गैस की किल्लत को लेकर उत्पन्न हुई समस्या के बीच इस परेशानी के लंबा खींचने की अफवाह ने भी लोगों में सिलिंडर का स्टॉक करने की होड़ सी मचा दी है। इसके कारण सिलिंडर की बढ़ी खपत ने अब पूरे क्षेत्र में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न कर हाहाकार मचा दिया है। शनिवार को गैस नहीं मिल ने पर डाक बंगले के पास लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोग गैस के लिए प्रतिदिन कतारों में खड़े होने को विवश नजर आ रहे हैं। इन्हीं जरूरतमंदों की आड़ में कुछ कालाबाजारी करने वाले लोगों ने भी इस आपदा को अवसर में भुनाने का जरिया बना लिया है। शनिवार को गैस बुक कराने के बावजूद लोग नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गैस के लिए कतार में लग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। डाक बंगले के पास करीब 100 लोगों में वितरण के बाद गैस समाप्त हो गया।
सभासद प्रमोद कुमार, मोबीन, आजाद, अनीश, समीउल्लाह अंसारी, रोहन, अशोक, आलम, यूसुफ, जितेंद्र गौड़, मनोज, गणेश आदि ने बताया कि एजेंसी कर्मी ने कुछ देर में पुनः गैस लेकर आने की बात कही थी। इस उम्मीद में लोग 12 बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन गैस नहीं पहुंचा तो वह आक्रोशित हो उठे और प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं दोपहर बाद भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने एसडीएम को पत्र सौंपकर गैस एजेंसी पर व्याप्त अव्यवस्था को दुरुस्त करा नियमानुसार गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
किसी को गैस स्टॉक करने की जरूरत नहीं है। धैर्य और समझदारी का परिचय दें। कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। यदि कोई चिह्नित हुआ तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- नवीन प्रसाद, एसडीएम, नौतनवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें