फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदान जाति और धर्म पर नहीं बल्कि रोजगार व शिक्षा के मुद्दे पर होगा

Thu, 18 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने जा रहे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि इस बार मतदान जाति और धर्म पर नहीं बल्कि रोजगार व शिक्षा के मुद्दे पर होगा। युवाओं के अनुसार, इस बार केवल उसी दल के प्रत्याशी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा जो रोजगार की बात करेगा। इस बार दावों से काम नहीं चलने वाला, हकीकत में जो दिखेगा उसी ओर युवा मतदाता रुख करेंगे।
विज्ञापन

महराजगंज लोकसभा सीट के लिए युवा अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ बैठकें, नुक्कड़ सभाएं, प्रतिष्ठानों पर लोग अपने मुद्दों पर चर्चा करने लगे हैं। सिविल लाइन के अभय प्रताप सिंह कहते हैं कि वह इस बार उसी प्रत्याशी को वोट करेंगे जो शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था पर बात करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करना इस सरकार का अच्छा कदम है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।
अमरुतिया के निधि यादव ने बताया कि बताया कि प्रतिशत भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी होगी। किसी भी सरकार को पहले रोजगार के लिए अहम कदम उठाने चाहिए। युवाओं के लिए रोजगार से बढ़कर कुछ नहीं है।
विज्ञापन


वीरबहादुर नगर के विनय वर्मा ने बताया कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। वह इस बार उसी को वोट करेंगे, जो युवाओं के रोजगार की बात करेगा। सिर्फ दावों से काम नहीं चलेगा, उन्हें हकीकत में बदलना ही होगा।
चौपरिया के दीपू चौधरी ने बताया कि हर पांच वर्ष में चुनाव होते हैं। युवाओं से शिक्षा, रोजगार आदि के लिए किए गए वादे पूरे नहीं होते। जो घोषणाएं होती हैं जनप्रतिनिधियों को उन्हें पूरा भी करना चाहिए। इससे युवा खुलकर आपके पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें