फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला योजना समिति के सदस्य पद पर मतदान 25 जून को

Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्वाचन कार्यालय ने घोषित किया कार्यक्रम, तैनात किए गए सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला योजना समिति के सदस्य पद पर चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन 17 जून को होगा व मतदान के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है।चुनाव कराने के लिए जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए सदस्य का एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित है। 17 जून को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। शाम चार बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। 25 जून को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
तीन सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात
निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। वे पूरी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें