फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैपिंग नोटिस लेकर सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दृष्टिगत मैपिंग सबंधित नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को दर्जनों मतदाता नोटिस लेकर समस्या का समाधान कराने के लिए तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद के निर्देशन में चिन्हित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की टीम ने नोटिस की सुनवाई की। वहीं मतदाताओं को गलत सूचना देने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक बीएलओ को जमकर फटकार भी लगाई।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी होगा उनमें 1987 से पहले जन्म लेने वालों को निर्धारित दस्तावेजों की सूची में से कोई एक दस्तावेज लाना है। इसी तरह 1987 से 2003 के बीच जन्म लेने वाले मतदाता को अपना व पिता का एक-एक दस्तावेज, 2003 के बाद वाले मतदाताओं को अपना एवं माता और पिता का तीनों का एक-एक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, उपनिबंधक संदीप गौड़, सहायक चकबंदी अधिकारी देवेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें