फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कहिया में संपन्न हुआ मतदान

Sun, 13 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 निचलौल ब्लॉक के ठूठीबारी क्षेत्र के तुर्कहियां में तृतीय चरण में ग्राम प्रधान का चुनाव होना था। लेकिन ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी चन्द्रावती देवी के निधन पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। चुनाव आयोग की ओर से तुर्कहियां में ग्रामप्रधान पद के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए लोग पहुचने लगे। आरओ ने बताया की 1785 वोट में 1132 वोट डाले गए हैं। प्रत्याशी भी मतदाताओं को बूथ तक लेजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। कई समर्थक स्वयं के वाहनों से महिला मतदाताओं को ले जाते देखे गए।।मतदाताओं के नाम काटे जाने से लोगों में गुस्सा है।
सिसवां विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महंथ दुबे के पिता धंनजय नाथ द्विवेदी, स्वामीनाथ, विन्द्रावती, किरन, शैलेन्द्र सैनी, जगदीश, तबसुननाजिर, हेमंत कुमार पांडेय आदि का नाम जिला पंचायत चुनाव में मतदाता सूची से गायब होने पर बीएलओ को फार्म भर कर बढ़ोत्तरी के लिए दिया गया एक भी लोगों का नाम नहीं आया।
विज्ञापन
वहीं लोगों का आरोप है की दूसरे पक्ष के दबाव में आकर बीएलओ द्वारा बढ़ोत्तरी में नाम नहीं भेजा गया। दूसरे पक्ष के 20 लोगों का नाम बढ़ोत्तरी में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें