फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’

Tue, 26 Mar 2019 12:18 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र राहुल मद्धेशिया को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


  मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सफलता के लिए सतत प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। प्रबंधक सीजे थामस, प्रधानाचार्या लिली थामस ने देशहित में मतदान को जरूरी बताया। उधर, मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा सोनवल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र के स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रधान सेवक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुनील गुप्ता, दिलीप चौधरी, दिवाकर दुबे, सत्य प्रकाश शर्मा, शीला पटेल, उर्मिला गुप्ता, आरती देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें