महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल पर पथलहवा बीओपी परिसर में शुक्रवार को सद्भावना वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेपाल राष्ट्र के बलीनगर बीओपी के एपीएफ और पथलहवा बीओपी के एसएसबी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में नेपाली एपीएफ की टीम ने 2-1 की बढ़त के साथ भारतीय एसएसबी जवानों को शिकस्त देते हुए कप पर कब्जा कर लिया।
पथलहवा बीओपी के एसएसबी इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने कहा कि सद्भावना मैच से नेपाल और भारत के आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपसी समन्वय व सद्भाव बनाए रखने के लिए समय समय पर इस तरह का आयोजन होते रहते हैं। इस मौके पर नेपाल राष्ट्र के बलीनगर बीओपी के एपीएफ इंस्पेक्टर लोटा बहादुर थापा, गगन विस्ता, ओम बहादुर थापा, दुर्गा प्रसाद गौतम, अनिल,दीपक राज आदि मौजूद रहे। संवाद