माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग मे गोरखपुर देवरिया व मरियम इंटर कॉलेज के विजे
सिसवां बाजार। माध्यमिक स्तरीय मंडलीय वालीबॉल स्पर्धा का आयोजन शनिवार को मरियम इंटर कालेज में संपन्न हुई। स्पर्धा में देवरिया का दमखम दिखा। अंडर-17 व अंडर-14 दोनों प्रारूप की बालक-बालिका वर्ग में देवरिया ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 बालक वर्ग स्पर्धा देवरिया ने (25-17) से जीती। उपविजेता गोरखपुर की टीम रही। बालिका वर्ग की जीत महराजगंज के नाम रही और मेजबानी कर रहे मरियम इंटर काॅलेज की बेटियों स्पर्धा जीती। अंडर 17 बालक वर्ग में देवरिया ने महराजगंज को (25-15) से तो बालिका वर्ग में देवरिया ने गोरखपुर को (25-16) से हराया। अंडर 14 में भी बालक व बालिका दोनों वर्गों की स्पर्धा देवरिया के नाम रही। बालक-बालिका दोनों वर्ग ने देवरिया ने गोरखपुर को क्रमशः (25-20) व (25-11) से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ व समापन डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिसवां स्टेट मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की।