नेपाल सीमा की सुरक्षा का डीएम ने लिया जायजा
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार की दोपहर डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंचे। एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरहद पर की गई व्यवस्था की जानकारी ली।
डीएम ने सीमा पर भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग व्यवस्था देखी। नेपाल प्रशासन द्वारा सीमा पर लगे हेल्थ जांच शिविर की भी जांच की। सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सीमा पर दोनों देशों के जवानों के साथ आपसी समन्वय से निगरानी और गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर सरकार गंभीर है। इससे बचाव के लिए सभी की जन सहभागिता जरूरी है। नेपाल से आने वाले सभी भारतीय एवं नेपाली यात्रियों की स्क्रीनिंग डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। अभी तक करीब 25 हजार भारतीय नागरिक भारत आ चुके है। नेपाल में फंसे गोरखा जवानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसडीएम नौतनवां जसधीर सिह यादव, कोतवाल आसुतोष सिंह, चौकी प्रभारी अशोक कुमार, बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी आदि मौजूद रहे।