घुघली नगर पंचायत बोर्ड का बहिष्कार कर प्रतिनिधियों ने बाहर बैठक की।
- फोटो : दिनेश पांडेय
घुघली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने पर हंगामा और नारेबाजी हुई। बहिष्कार कर बाहर निकल गए।
नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर पूर्व सूचना के मुताबिक बोर्ड की बैठक मंगलवार को होनी थी। एजेंडे के मुताबिक केवल सभासदों को ही भाग लेना था। समय से सभासद, सभासद प्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष व ईओ पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। उसी दौरान सभासद मोहन जायसवाल ने ठेला गाड़ी खरीदने पर आपत्ति जताते हुए कहा की बिना बोर्ड के प्रस्ताव के 20 लाख की ठेला गाड़ी खरीद क्यों की गई।
इसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया और नगर अध्यक्ष व सभासदों में कहा सुनी होने लगी। माहौल शांत होने पर बिजली के टेंडर व पूर्व में किए गए प्रस्तावों पर पुन: विचार एवं 14 वें वित्त के धन से होने वाले कार्यों पर चर्चा शुरू हुई। उसी बीच माहौल तब और बिगड़ गया जब अधिशासी अधिकारी व नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक में उपस्थित सभासद प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर चले जाने को कहा।गुस्साए सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। जिससे बैठक की कार्रवाई को रद्द करनी पड़ी। सभासदों ने मनमानी का आरोप भी लगाया है। इस दौरान दामोदर जायसवाल, जितेंद्र प्रसाद , अर्जुन खरवार, राधेश्याम ,सुन्दर प्रसाद ,चंदन आदि लोग उपस्थित रहे।